कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली (हमारा वतन) भारत ने कोरोना टीकाकरण के मोर्चे पर नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 40 करोड़ से अधिक डोज़ लग चुकी है। कोरोना टीकाकरण के मामले में चीन के बाद दूसरे नंबर पर भारत है। चीन और भारत के अलावा किसी भी देश में अब तक इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीन नहीं लगी है।

स्वास्थ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में 40.49 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लग चुकी है। बीते एक दिन में 51 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगी है। भारत में टीकाकरण अभियान इस साल 16 जनवरी से शुरू हुआ था। फिलहाल देश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।

स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार अब तक 25.2 फीसदी लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लग गई है जबकि 8.7 फीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी है। भारत को वैक्सीन के मोर्चे पर अभी भी लंबी जंग लड़नी है। दो तिहाई लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगनी बाक़ी है।

जम्मू और कश्मीर में दो पंचायतों में 100% टीकाकरण

शनिवार को जम्मू और कश्मीर में दो पंचायतों ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए 100% टीकाकरण पूरा किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं आशा कार्यकर्ताओं और जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में दो पंचायतों के लोगों को 100% टीकाकरण के लिए बधाई देना चाहता हूं। जिस तरह से वे टीकाकरण अभियान को सबसे दुर्गम स्थानों पर ले गए हैं, वह सराहनीय है।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी 

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *