Hamarawatan.com दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री राजेंद्र कुमार “अजेय” द्वारा वर्ष 1965 में संस्थापित और संपादक राम गोपाल सैनी द्वारा संचालित हिंदी समाचार पत्र हमारा वतन की आधिकारिक वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठकों तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। हमारी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम प्रतिदिन विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,दुनिया भर में रहने वाले हिन्दी भाषी लोगों को हमारा वतन समाचार पत्र के व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।
समाचारों के अलावा hamarawatan.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,धर्म-आध्यात्म,विज्ञान-तकनीकी,राजनीति, साहित्य ,व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराती है। साथ ही उन्हें दूर दुनिया घटनाओं से लेकर उसके अपने शहर तक की हर हलचल पर विशेषज्ञों के विचार- विश्लेषण भी यहां उपलब्ध हैं। यह सब कुछ पाठकों के अनुरूप हो, इसके लिए उनकी राय-सुझाव का हम हरदम खास ख्याल रखते हैं। यही बात हमें अन्य हिंदी साइटों से अलग बनाती है, और बेहतर करती है