शिमला में मंदिर पर गिरा पहाड़, 9 लोगो की मौत, 25-30 लोग दबे मलबे में

शिमला (हमारा वतन) हिमाचल प्रदेश में रविवार से जारी मूसलाधार बारिश से हाहाकार मच गया है। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। सोलन में भूस्खलन की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लापता हैं।

वहीं, राजधानी शिमला में भी भूस्खलन की वजह से बड़ा हादसा हो गया। समरहिल में शिव मंदिर पर पहाड़ टूटकर गिर पड़ा। मलबे में करीब दो दर्जन से अधिक लोग फंस गए। अब तक 9 के शव बरामद किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश कहर बनकर गिर रही है और आपदाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी शिमला के उपनगर समरहिल में सोमवार सुबह बड़ा भूस्खलन हुआ है। इस घटना में प्राचीन शिव बाड़ी मंदिर ध्वस्त हो गया।

हादसे में करीब दो दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका है। इनमें एक परिवार के सात लोग शामिल हैं। राहत और बचाव दलों ने 9 शवों को मलबे से निकाला है। इनमें दो मासूम बच्चे हैं। 5 घायलों को भी बाहर निकाला गया है। शिमला के डीसी और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण कर रहे हैं।

यह मंदिर पहाड़ी के नीचे स्थित है और पहाड़ी से बार-बार हो रहे भूस्खलन से राहत कार्यों में बाधा आ रही है। भूस्खलन की घटना सुबह सवा सात बजे हुई। सोमवार का दिन होने के कारण लोग शिव बाड़ी मंदिर में माथा टेकने आए थे। उस दौरान मंदिर में भूस्खलन हो गया।

घटनास्थल पर तबाही का मंजर देखकर हर कोई सिहर उठा। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि घटनास्थल से तीन शव बरामद हुए हैं। राहत कार्य जारी है। मलबे में कई लोग दबे हैं। इन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी

हमसे जुड़ें :-

Facebook : – https://www.facebook.com/hamara.watan.750

Tweeter :- https://twitter.com/HamaraWatan3

Instagram :- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *