OBC की विभिन्न समस्याओं को लेकर जयपुर अतिरिक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जयपुर (हमारा वतन) आज ओबीसी महासभा राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जयपुर अतिरिक्त कलेक्टर दिनेश शर्मा को ओबीसी की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया :-

1.सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले व महिला शिक्षा व नारी उत्थान की प्रथम अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए।

2. ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) वर्ग की जाति जनगणना हो।

3. ओबीसी वर्ग वर्ग का आरक्षण 21% से 27% किया जाये।

4. कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका में ओबीसी वर्ग का उचित प्रतिनिधित्व हो।

5. ओबीसी समाज की महिलाओं के शैक्षणिक उत्थान हेतु प्रत्येक तहसील व जिला स्तर पर ओबीसी महिला छात्रावास हो।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में ओबीसी महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर यादव, पूर्व प्रधान भगवान सहाय धांसिल, बलराम यादव पूर्व सरपंच खटखड़ शाहपुरा, गजानंद कुमावत प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा, मदनलाल भोमाका उपाध्यक्ष चौमूं तहसील यादव समाज, दिनेश सैनी तहसील उपाध्यक्ष ओबीसी महासभा चौमूं, वीरेंद्र सेन, विनोद जांगिड़, अशोक जाट, अनिल विश्नोई, महेंद्र गुर्जर, राजकुमार सैनी, आलोक प्रजापत आदि पदाधिकारी व गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी

हमसे जुड़ें :-

Facebook : – https://www.facebook.com/hamara.watan.750

Tweeter :- https://twitter.com/HamaraWatan3

Instagram :- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *