नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ हुआ लघु अनुष्ठान का समापन

जयपुर (हमारा वतन) शहर के राधाबाग में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान साधकों द्वारा 24 हजार गायत्री मंत्रो का लघु अनुष्ठान किया गया था | जिसका गायत्री महायज्ञ में दशांश आहुतियों के साथ पूर्णाहुति सम्पन की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रज्ञा गीत के माध्यम से की गई।

सभी ने परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन -जन तक पहुंचाने एवं समयदान तथा अंशदान करने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार ट्रस्ट सचिव राजकुमार सचिव ने बताया कि इस बार 20 से भी अधिक साधकों ने जप अनुष्ठान किया। शक्ति संवर्धन हेतु शक्ति की उपासना की जाती है और यज्ञ किए जाते है। आज मानव को व्यक्तित्व विकास के लिए गायत्री मंत्र की उपासना करने की बहुत आवश्यकता है। गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ के साथ लोक शिक्षण का कार्य किया जाता है।

वहीं ट्रस्ट उपाध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह बीजावत ने बताया कि इस बार भी लगभग 108 से अधिक कन्याओं का कन्या भोज करवाया गया है। यज्ञ मंच संचालन जगदीश प्रसाद शर्मा, नरेश जिंदल रमेश राजपाल ने किया।

कार्यक्रम के दौरान गजेंद्र सिंह बीजावत, विनेश अग्रवाल,सांवरमल अग्रवाल,रामधन टाक,दिनेश खेमावाला, मुकेश हाठवाल , रामबाबू सैन,मदनलाल विजय, भवानी सिंह,पवन कुमार माहेश्वरी, रमाकांत मोदी, बाबूलाल जांगिड़,मालचंद बुनकर, दीनदयाल पारीक,अमित अग्रवाल,नितेश कानूनगो, जितेंद्र शर्मा, मनोहर गुप्ता, बंशीधर शर्मा,कजोड़मल कुमावत, मदनमोहन शर्मा, मुरारीलाल अग्रवाल,सालिगराम अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, हरीश कुमावत, सविता गुप्ता, अनिता अग्रवाल एवं परिव्राजक दयाराम राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें – 9214996258,7014468512।

हमसे जुड़ें :-

फेसबुक:- https://www.facebook.com/hamara.watan.750

ट्वीटर:-  https://twitter.com/HamaraWatan3

इंस्टाग्राम:- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

यूट्यूब:- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

वीडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

आपके आस-पास की खबरें, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *