राजस्थान के इन जिलों में नहीं होगी पानी की किल्लत

जयपुर (हमारा वतन) राजस्थान सरकार ने प्रदेश में सिंचाई तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से धौलपुर लिफ्ट परियोजना के लिए 177.04 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस संबंध में लिए गए निर्णय से ‘धौलपुर कम्युनिटी लिफ्ट इरिगेशन स्कीम’ के अंतर्गत धौलपुर, राजाखेड़ा एवं सेपऊ के 28,800 हेक्टेयर नहरी क्षेत्र को सूक्ष्म सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे लगभग 15 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

इस मामले में एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस परियोजना से धौलपुर जिले में जलस्तर में वृद्धि होगी। किसानों को सिंचाई के लिए लम्बे समय तक पर्याप्त जल मिलेगा जिससे वे पूरे साल खेती कर सकेंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दरोबड़िया के कुकड़ीपाड़ा टैक में सोलर आधारित सिंचाई परियोजना पर कार्य होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 6.80 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

गहलोत के इस निर्णय से धौलपुर कम्यूनिटी लिफ्ट इरिगेशन स्कीम के अंतर्गत धौलपुर, राजाखेड़ा एवं सेपऊ के 28,800 हेक्टेयर नहरी क्षेत्र को सूक्ष्म सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे लगभग 15 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

इस परियोजना से धौलपुर जिले में जलस्तर में वृद्धि होगी। किसानों को सिंचाई के लिए लम्बे समय तक पर्याप्त जल मिलेगा। इससे वर्षभर खेती कर सकेंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दरोबड़िया के कुकड़ीपाड़ा टैक में सोलर आधारित सिंचाई परियोजना पर कार्य होगा। गंगापुरसिटी में अधिशाषी अभियंता कार्यालय एवं चूरू जिले के सद्धिमुख में सहायक अभियंता कार्यालय खुलेगा। इससे प्रदेश में जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जल परियोजनाओं का सुचारू एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनश्चित हो सकेगा।

गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से विभाग संबंधित बजट घोषणाओं एवं परियोजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी

हमसे जुड़ें :-

Facebook : – https://www.facebook.com/hamara.watan.750

Tweeter :- https://twitter.com/HamaraWatan3

Instagram :- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *